फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया के इस स्पिनर ने माना, कोहली पर दबाव बनाना असंभव; गेंदबाजों के लिए कही ये बात

Wed, 05 Mar 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के दौरान नाबाद शतक जड़ा था और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की शानदार पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एश्टन एगर ने स्वीकार किया है कि बेहतरीन स्ट्रोक्स के कारण इस भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बनाना असंभव है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 84 रन की पारी खेली थी और भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया था। एगर ने कहा कि जब कोहली लय में होते हैं तो गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बन जाते हैं। 
विज्ञापन

एगर ने कोहली को सराहा 
कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के दौरान नाबाद शतक जड़ा था और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया। एगर ने कहा, बात सिर्फ इतनी है कि जब कोहली लय में हैं तो आप उन पर दबाव नहीं बना सकते। इसलिए उन्हें आउट करना सच में काफी मुश्किल है। जब तक गेंद सही में स्पिन नहीं कर रही होती है तब तक आपको कभी ऐसा नहीं लगता कि आप उन पर हावी हैं। आपको वनडे क्रिकेट में ऐसी बहुत सी पिचें नहीं मिलती हैं। 

इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कोहली के जगह ढूंढकर शॉट लगाने और आसानी से एक और दो रन लेने की काबिलियत की भी प्रशंसा की और कहा कि एक गेंदबाज के लिए यह वास्तव में निराशाजनक है। उन्होंने कहा, उन्हें गेंदबाजी करने का सबसे हताशाजनक हिस्सा यही है। उसमें आपकी सर्वश्रेष्ठ गेंद को हिट करने की शानदार क्षमता है। उनके पास आपकी गेंद को मिडिल स्टंप के ऊपर भेजने की काबिलियत है, वह अन्य बल्लेबाजों की तुलना में बल्ले को थोड़ा अधिक समय तक ऊपर रखते हैं और कवर प्वाइंट में हिट करते हैं। वह ऐसा करने में शायद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उन पर दबाव बनाना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

'कोहली के दम पर जीता भारत'
एगर ने कहा कि भारतीय टीम ने कोहली की मदद से पारी आगे बढ़ाई और ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा, भारत ने विराट की बदौलत शानदार बल्लेबाजी की। अन्य बल्लेबाज क्रीज पर उतरे और उन्होंने रन गति को बढ़ाया और विराट को अपना काम करने दिया। अन्य बल्लेबाजों ने एकाध बाउंड्री लगाई और बस टिके रहे। मैंने एक आंकड़ा देखा कि विराट ने 2000 के बाद से सबसे अधिक एक रन बनाए हैं जो बेहतरीन है। उनकी यह पारी मास्टरक्लास थी और सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें