फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs SA: विलियमसन की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से 19000 रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज

Wed, 05 Mar 2025 06:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ दिया। यह विलियमसन का वनडे में 15वां सैकड़ा है जो उन्होंने 91 गेंदों पर पूरा किया। वियान मुल्डर ने हालांकि विलियमसन को एनगिडी के हाथों कैच कराकर आउट किया।
विज्ञापन
रचिन और विलियमसन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 19000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। विलियमसन इस उपलब्धि पर 20वें ओवर के दौरान पहुंचे जब उन्होंने मार्को यानसेन की गेंद पर सिंगल चुराया। 
विज्ञापन

वनडे करियर का 15वां शतक लगाया 
विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ दिया। यह विलियमसन का वनडे में 15वां सैकड़ा है जो उन्होंने 91 गेंदों पर पूरा किया। वियान मुल्डर ने हालांकि विलियमसन को एनगिडी के हाथों कैच कराकर आउट किया। विलियमसन 94 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी की। 

कोहली-सचिन की सूची में शामिल 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 19000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 399 पारियों में ऐसा किया है। उनके नाम इस सूची में सचिन तेंदुलकर 432 पारी और ब्रायन लारा 433 पारी का नाम आता है। वहीं, विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19000 रन 440वीं पारी में पूरे किए। वह 16वें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने रन बनाने का आंकड़ा पार किया है। विलियमसन न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने रन बनाए हैं। 

विलियमसन पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में 120 गेंदों पर 81 रन बनाए थे। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 113 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए थे। 2010 में अपने डेब्यू के बाद से ही विलियमसन न्यूजीलैंड टीम के अहम सदस्य रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48.62 के औसत से 19000 रन पूरे किए हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 47 शतक और 152 अर्धशतक हैं। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने दिया विशाल लक्ष्य 
केन विलियमसन और रचिन रवींद्र के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 363 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में छह विकेट पर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीछे छोड़ा जिन्होने इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए पांच विकेट पर 356 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें