फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकेटों के पतन के बीच थम गया कंगारुओं के 9 मैचों का सिलसिला

Wed, 27 Jul 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
बारिश ने पहले दिन के खेल में खूब बाधा डाली जिससे करीब 36 ओवर का खेल नहीं हो सका, लेकिन 54.2 ओवर का जो खेल हुआ उसमें 12 विकेट गिर गए। मतलब यह है कि बारिश की फुहारों के बीच विकेटों का पतन भी होता रहा।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान की टीमें इस समय एशियाई उपमहाद्वीप से बाहर टेस्ट सीरीज खेल रही हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय उपमहाद्वीप में सीरीज खेलने आई हुई है। ऑस्ट्रेलिया इस समय श्रीलंका की धरती पर है और उसके साथ 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार से शुरू हुआ।

लेकिन उम्मीद से विपरीत खेल की शुरुआत बेहद नाटकीय अंदाज में हुई और खुद मेजबान श्रीलंका की टीम 34.2 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई। मध्य क्रम के नवोदित बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा ने टीम के लिए 24 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन


इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी पारी शुरू की और उसके साथ भी विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। कंगारू टीम की हालत उतनी खराब नहीं रही जितनी मेजबान टीम की थी, लेकिन लगातार 9 मैचों में उसकी शुरुआत का सिलसिला थम ही गया।
Trending Videos
विज्ञापन

पहली बार दोनों टीमों के ओपनर्स नहीं कर सके दहाई

नाथन ल्योन - फोटो : PTI
पल्लेकल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 12 विकेट गिरे। कंगारू तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो फिरकी गेंदबाज नाथन ल्योन के खाते में भी 3 विकेट गए। उनके अलावा मिचेल स्टार्क और स्टीव ओ कैफे को भी 2-2 विकेट मिले।

श्रीलंका की पहली पारी 117 रन पर सिमटने के बाद उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेटों के पतझड़ को रोक पाएगी। शुरुआत हुई और 7 रन पर 2 विकेट गंवा दिए, लेकिन बारिश ने स्थिति बिगड़ने से टीम को बचा लिया। इसके बाद दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और शुरुआती घंटे में 2 और विकेट खो दिया।

इस तरह से कंगारू टीम का एक सिलसिला इस मैच से थम गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पिछले 9 टेस्ट मैचों की पहली पारी में शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाजों में किसी न किसी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा का स्कोर किया ही था, लेकिन इस बार यह नहीं हो सका। इन 9 में से 8 मैचों में शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाजों में से किसी एक ने शतक भी जमाया था। लेकिन इस बार शीर्ष क्रम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 30 रनों की बड़ी पारी खेली और सिलसिला थम सा गया।

साथ ही श्रीलंका की धरती पर ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक टेस्ट मैच में दोनों टीमों की पहली पारी में दोनों ओर से सलामी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें