टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आग है और चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के कहीं भी आसार नहीं नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व कप्तान इयान चैपल ने बड़ा बयान दे डाला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम की खराब स्थिति के लिए आईपीएल और बिग बैश लीग (बीबीएल) जैसे टी-20 टूर्नामेंट हैं।
इयान चैपल ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन के लिए कहीं न कहीं आईपीएल और बिग बेश लीग जैसे टूर्नामेंट जिम्मेदार हैं। तकनीकी समस्या, एक प्रक्रिया के तहत कोचिंग की कमी, खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट पर ज्यादा फोकस देना और फ्रेंचाइजी लीग्स में बहुत ज्यादा खेलने की वजह से टीम का यह परिणाम है।'
उन्होंने कहा, 'कंगारुओं में जज्बे की कोई कमी नहीं है। युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुरूप तैयार नहीं कर पाए हैं। नए युवा सितारे दूसरी राह पर निकल पड़े हैं। इसके लिए कहीं न कहीं हमारा सिस्टम भी जिम्मेदार है। क्लब और इंटर-स्टेट क्रिकेट में भी समस्या नजर आती है। खिलाड़ियों की प्रतिभा विकसित न हो पाने की वजह से उन्हें दूसरे रास्ते खोजने पड़ रहे हैं।'
चैपल ने आगे कहा, 'मौजूदा दौर के ज्यादातर खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड की जगह बिग बैश लीग में खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। आईपीएल में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खूब खेलते हैं। आईपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं और न ही भारतीय खिलाड़ी किसी और देश की टी-20 लीग में खेलते हैं।'