फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डेविड वॉर्नर ने जीता दिल, पुष्पा मूवी के इस चर्चित डायलाग पर की जबरदस्त एक्टिंग, अभिनेता अल्लू अर्जुन ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 30 Dec 2021 11:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर सक्रीय रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अक्सर अलग-अलग तेलुगु और हिंदी गानों और उनके दृश्यों पर रील और टिकटॉक वीडियो बनाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इस बार पुष्पा मूवी का रील बनाया और अभिनेता अल्लू अर्जुन के चर्चित डायलाग को दोहराने की कोशिश की।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन के अभिनय की नकल करते डेविड वार्नर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एशेज सीरीज के ब्रेक में इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपना समय बिता रहे है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीता। सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर सक्रीय रहने वाले वॉर्नर अक्सर अलग-अलग तेलुगु और हिंदी गानों और उनके दृश्यों पर रील और टिकटॉक वीडियो बनाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इस बार पुष्पा मूवी का रील बनाया और अभिनेता अल्लू अर्जुन के चर्चित डायलाग को दोहराने की कोशिश की।  

विज्ञापन


वॉर्नर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए छह सेकंड के छोटे वीडियो में हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म के एक डायलाग का लिप-सिंक किया और साथ ही अल्लू अर्जुन की ट्रेडमार्क शैली की नकल भी की। देखते-देखते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल होने लगा और न केवल प्रशंसकों और डेविड की टीम के साथियों का ध्यान खींचा बल्कि पुष्पा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी इसे साझा किया।



डेविड के साथी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मजाक करते हुए पूछा, 'आप ठीक हैं?' इनके अलावा वॉर्नर के आईपीएल के साथी श्रीवत्स गोस्वामी, ऋद्धिमान साहा और खलील अहमद ने भी कमेंट किया। यही नहीं पुष्पा मूवी के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी उनके अभिनय पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


वॉर्नर के कुछ प्रशंसकों ने उन्हें भारतीय नागरिकता देने की वकालत भी की।

बता दें कि पुष्पा: दी राइज अब तक की सफलतम फिल्मों की सूची में शुमार हो गई है। अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह मूवी का पहला पार्ट है और मूवी के दूसरा पार्ट का प्रोडक्शन अगले साल 2022 में शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें