ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैंड हॉग का मानना है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स भारतीय धुरंधर हार्दिक पंड्या से बेहतर ऑलराउंडर हैं। पंड्या और स्टोक्स के बीच हमेशा से तुलना होती रही है। जब एक भारतीय फैन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से उनकी पसंद पूछी तो उन्होंने इंग्लिश क्रिकेटर को चुना।
हॉग ने ट्विटर पर एक यूजर के जवाब में कहा कि हार्दिक में काफी क्षमता है, लेकिन स्टोक्स को चुनौती देने के लिए उन्होंने पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है जो कि मेरी विश्व एकादश के हरफनमौला खिलाड़ी हैं। पंड्या चोट के कारण काफी समय से टीम से बाहर थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम के भारत दौरे से वापसी तो की लेकिन पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद शेष दोनों मैच कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिए गए।