फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amanda Wellington Photo: सूर्यकुमार पर चुटकी लेने वाली अमांडा को भारत से हुआ प्यार, साड़ी में शेयर की तस्वीर

Tue, 20 Dec 2022 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अमांडा वही क्रिकेटर हैं, जिसने सूर्यकुमार यादव के एक पोस्ट पर चुटकी ली थी। दरअसल भारतीय टीम जब इस साल न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी तो सूर्यकुमार ने वेलिंग्टन पहुंचने के बाद ट्वीट किया था। इस पर अमांडा ने जवाब दिया था।
विज्ञापन
अमांडा वेलिंग्टन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फिलहाल भारत पर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मंगलवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंग्टन को भारत से प्यार हो गया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो की वजह से चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन

अमांडा वही क्रिकेटर हैं, जिसने सूर्यकुमार यादव के एक पोस्ट पर चुटकी ली थी। दरअसल भारतीय टीम जब इस साल न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी तो सूर्यकुमार ने वेलिंग्टन पहुंचने के बाद ट्वीट किया था- हैलो वेलिंग्टन। इस पर अमांडा वेलिंग्टन ने उस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा था- हैलो यादव! दोनों के बीच यह बातचीत खूब वायरल हुई थी। अब अमांडा एक बार फिर चर्चाओं में हैं।

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अमांडा ने भारत में आकर शॉपिंग की है। उन्होंने साड़ी खरीदी है और इसे पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। अमांडा ने साड़ी को लेकर प्यार का इजहार भी किया था। उन्होंने फैंस से इसे पहनने का तरीका भी पूछा था। अमांडा ने लिखा था- तो मैंने साड़ी खरीद ली है। अब मुझे ये पता करना है कि इसे पहनते कैसे हैं।

सोमवार को अमांडा ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी में दिख रही हैं। इसके कैप्शन में अमांडा ने लिखा- वेल्लो इन साड़ी। आप सब लोग प्लीज इसे देखकर बताएं कि मैंने सही तरीके से पहनी है या नहीं? आप लोग क्या सोचते हैं?
विज्ञापन

अमांडा को अब तक इस भारतीय दौरे पर एक भी टी20 खेलने का मौका नहीं मिला है। अब जब भारतीय टीम सीरीज गंवा चुकी है। ऐसे में अमांडा को आखिरी मैच में मौका दिया जा सकता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 23 मैचों में 30 विकेट झटके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें