फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को मिली 5 साल की सजा

Wed, 01 May 2019 12:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में वूस्टरशायर की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को यूके में रेप के आरोप में 5 साल की सजा सुनाई गई है। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी पर 1 अप्रैल 2017 को महिला से रेप का आरोप लगा था। पिछले माह कोर्ट में चले रीट्रायल में यह साबित हो गया कि हेपबर्न ने अपने साथी खिलाड़ी के बेडरूम में सो रही महिला के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए।
विज्ञापन

2 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न - फोटो : सोशल मीडिया
हेयरफोर्स क्राउन कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि हेपबर्न वॉट्सएप ग्रुप में चल रहे एक 'सेक्सुअल गेम' से प्रभावित था। जहां ग्रुप के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाकर उसकी जानकारी ग्रुप में अपडेट करनी होती थी।
विज्ञापन

3 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता ने जूरी सदस्य को बताया था कि अंधेरे कमरे में उसे यह नहीं पता था कि वह 23 साल के हेपबर्न के साथ है, उसे लगा था कि वह जो क्लार्क के साथ सो रही है। उसने बताया कि हेपबर्न के बालों को छूने के अंदाज और ऑस्ट्रेलियाई उच्चारण में बात करने से पता लगा कि वह क्लार्क के साथ नहीं बल्कि हेपबर्न के साथ है।

4 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता के मुताबिक इस पर हेपबर्न उसकी खूबसूरती की तारीफ करने लगा और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मनाने लगा। मगर उसने मना कर दिया। हालांकि इसके बावजूद उसने जबरन उसके साथ सेक्स किया।
विज्ञापन

5 of 6
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलेक्स हेपबर्न - फोटो : सोशल मीडिया
हेपबर्न को उसी महिला से जुड़े एक दूसरे आरोप के लिए क्लीन चिट दे दी गई थी, जो उसने 1 अप्रैल, 2017 को अपने अपार्टमेंट में टीममेट जो क्लार्क के साथ सहमति से यौन संबंध बनाए थे। अब पूरे मामले के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में जन्मे इस होनहार ऑलराउंडर का करियर बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बलात्कारी क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न - फोटो : सोशल मीडिया
वूस्टरशायर के साथ एक साल के करार को 12 अक्टूबर 2017 को उस बढ़ाया गया था, लेकिन अब उनपर क्रिकेट खेलने पर ही बैन लग गया है। हेपबर्न अपना क्रिकेट करियर बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से 2013 में इंग्लैंड आ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें