फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: अश्विन के खिलाफ क्यों सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना चाहते हैं स्टीव स्मिथ? खुद किया खुलासा, रणनीति पर रखी राय

Sun, 17 Nov 2024 06:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का टेस्ट गेंदबाजी औसत 42.15 है, जबकि उनका घरेलू औसत 21.57 है। स्मिथ को उम्मीद है कि 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज में वह 38 साल के गेंदबाज के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
अश्विन और स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ अपनी रणनीति का खुलासा किया है। स्मिथ 2020-21 सीरीज के दौरान अश्विन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बताया है कि वह इस भारतीय स्पिनर के खिलाफ सक्रिय रवैया अपनाना चाहते हैं। मालूम हो कि अश्विन ने स्मिथ को 2020-21 सीरीज के दौरान तीन बार आउट किया था। 
विज्ञापन

इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान को दो बार आउट किया था। स्मिथ इस दौरान अश्विन के खिलाफ सिर्फ 22 रन ही बना सके थे। ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का टेस्ट गेंदबाजी औसत 42.15 है, जबकि उनका घरेलू औसत 21.57 है। स्मिथ को उम्मीद है कि 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज में वह 38 साल के गेंदबाज के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल करने में सफल रहेंगे।

स्मिथ ने कहा, मुझे ऑस्ट्रेलिया में ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट होना पसंद नहीं है। अश्विन हालांकि बहुत अच्छा गेंदबाज है और उसकी योजनाएं शानदार होती है। कुछ ऐसे मौके आए जब वह मुझ पर दबदबा बनाने में सफल रहा। सिडनी क्रिकेट मैदान में मैं सक्रिय रवैया अपनाकर उस पर हावी होने में सफल रहा। ऐसे में मेरे लिए यह अहम है कि अश्विन के खिलाफ सक्रिय बल्लेबाजी कर के उसे लय हासिल और उस तरह से गेंदबाजी नहीं करने दे जिस तरह से वह चाहता है। अश्विन का मुकाबला करते समय आपको मानसिक चुनौती से निपटना होता है। सीरीज की शुरुआत में अगर कोई एक दबदबा बनाने में सफल रहा तो वह हावी हो सकता है।
विज्ञापन

अश्विन ने स्मिथ के खिलाफ योजना का किया था खुलासा
हाल ही में अश्विन ने कहा था कि उन्होंने स्मिथ के खिलाफ कुछ योजनाएं बनाई हैं। अश्विन ने कहा था, स्टीव स्मिथ स्पिन के खिलाफ एक खिलाड़ी के रूप में विशेष रूप से आकर्षक हैं। उनके पास एक अनूठी तकनीक है, यहां तक कि तेज गेंदबाजी को खेलने की भी। लेकिन स्पिन के मामले में मुझे लगता है कि वह अच्छी रणनीति और अच्छी तैयारी के साथ आया था और हां, वह इसे किसी भी परिस्थिति में लागू करता था। और पिछले कुछ वर्षों में मैंने इसे समझने के तरीके और साधन खोज लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें