फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ओवर में लगातार छह छक्कों के साथ बनाए 37 रन

Thu, 09 Jul 2015 07:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फटाफट क्रिकेट के आने के बाद बल्लेबाजी अब काफी तेज हो गई है। जो काम पहले आसान नहीं समझा जाता था अब वो आसान हो चला है। बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजों के सारे तीर धरे के धरे रह जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एक कारनामा हुआ जब एक ओवर में कुल 6 छक्के लगे और 37 रन भी बने। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) नेशनल चैंपियनशिप 2015-16 में यह रिकॉर्ड बना। टूर्नामेंट में नेशनल परफॉर्मेंस स्कवॉड (एनपीएस) और नेशनल इंडीजेनियस स्कवॉड (एनआईएस) के बीच खेले गए मुकाबले में परफॉर्मेंस स्कवॉड के बल्लेबाज मार्कस स्टोनिस ने यह करिश्माई पारी खेली।

इस मैच में स्टोनिस ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने के साथ-साथ शतकीय पारी भी खेली। उन्होंने 73 गेंदों में 121 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 10 छक्के भी शामिल हैं। स्टोनिस की इस पारी के दम पर टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 296 रन बनाए जिसके जवाब में एनआईएस की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 254 रन ही बना पाया।
विज्ञापन


नेशनल परफॉर्मेंस स्कवॉड की टीम में बड़े खिलाड़ियों का तराशने के लिए जानी जाती है। इस टीम से मैथ्यू वाडे, जेम्स पैंटिसन और गुरजिंदर संधु जैसे खिलाड़ी निकले जो इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलते रहे हैं। (फोटो- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फेसबुक वॉल से)
विज्ञापन

स्टोनिस से पहले गेल ने किया था यह कारनामा

नेशनल परफॉर्मेंस स्कवॉड के विस्फोटक बल्‍लेबाज मार्कस स्टोनिस ने अपनी पारी के 36वें ओवर में लगातार 6 छक्के जमाने का कारनामा कर दिखाया। यह ओवर बी स्मिथ डाल रहे थे और पहली ही गेंद वाइड चली गई, लेकिन इसके बाद उन्होंने इस ओवर में अपनी सभी गेंदें ठीक से डाली लेकिन हर गेंद पर छक्के लगे और 37 रन बन गए।

ऐसा नहीं है कि एक ओवर में 37 रन बनाने का यह रिकॉर्ड हो। इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में यह रिकॉर्ड बन चुका है। आईपीएल-4 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के ओपनर क्रिस गेल ने कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी जिसमें उन्होंने एक ओवर में ही 37 रन ठोंक दिए।

गेल ने यह धुनाई स्‍थानीय गेंदबाज प्रशांत परमेश्वरन के ओवर में की थी जो आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। हालांकि यह एक टी-20 मैच था जबकि स्टोनिस ने एकदिवसीय मुकाबले में यह कारनामा कर दिखाया।

इससे पहले, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सिर्फ चार बार एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कारनामा अंजाम दिया गया है। दो बार घरेलू क्रिकेट और दो बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में।

वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए 1968 में मैल्कम नैश के ओवर में छह छक्के जड़े थे। इसके बाद 1985 में भारत के पूर्व कप्तान रवि शास्‍त्री ने रणजी क्रिकेट में तिलकराज के ओवर में लगातार छह छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था।
 
वनडे क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के मारने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2006-07 में नीदरलैंड्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। फिर 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्‍टुअर्ट ब्रॉड पर लगातार छह छक्के ठोंके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें