फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: बजट सत्र में राज्यसभा में पास हो जाएगा तीन तलाक बिल 

Sat, 06 Jan 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
विज्ञापन

मोदी सरकार का महत्वाकांक्षी तीन तलाक विरोधी बिल आखिरकार राज्यसभा में अटक ही गया, इससे पहले की यह बिल पास होता लगातार जारी गतिरोध के बीच राज्यसभा अनश्चितकालीन समय तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। साफ है अब बजट सत्र से पहले इस बिल पर कोई कदम बढ़ा पाना सरकार के लिए संभव नहीं होगा। हालांकि सरकार को पहले से ही इस बात का अंदेशा था कि राज्यसभा में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इस बिल को इतनी आसानी से पास नहीं होने देंगे। इसलिए उसने शुरूआती दो दिन राज्यसभा में बिल के लिए पूरा जोर लगाने के बाद अंत में अपनी रणनीति बदलते हुए विपक्ष को इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


भाजपा का पूरा जोर इस बात पर रहा कि बिल के बहाने विपक्ष खासकर कांग्रेस को महिला विरोधी साबित किया जा सके, यही कारण रहा कि सरकार के तमाम बड़े मंत्री रविशंकर प्रसाद, अरुण जेटली और स्मृति ईरानी कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का कटाक्ष करते दिखे। लेकिन लोकसभा से एक झटके में पास होने वाला बिल राज्यसभा में जाकर फंस गया। 


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको लगता है कि बजट सत्र में तीन तलाक बिल राज्यसभा में पास हो पाएगा?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 4,153 वोट मिले। इनमें 53.19 फीसदी (2209 वोट) पाठकों ने माना कि तीन तलाक बिल आगामी बजट सत्र में  राज्यसभा में पास हो जाएगा, जबकि 41.8 फीसदी (1736 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि तीन तलाक बिल बजट सत्र में भी पास नही हो पाएगा। वहीं 5.01 फीसदी (208 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें