फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रिकेट इतिहास का सबसे बदनसीब बल्लेबाज, अनोखे अंदाज में हुआ हिट विकेट

Wed, 05 Sep 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिकेट में किसी बल्लेबाज का हिट विकेट आउट होना कोई नई बात नहीं। आए दिन कोई न कोई बल्लेबाज दुनिया के किसी मैदान पर चल रहे खेल में इस तरह अपना विकेट गंवाता ही होगा। एक ऐसी ही घटना ऑस्ट्रेलिया में हुई है। जब बल्लेबाजी करते वक्त खिलाड़ी अजीब ढंग से हिट विकेट आउट हो गया।

विज्ञापन

2 of 4
आप कह रहे होंगे हिट विकेट ही तो आउट हुआ है तो इसमें उसे दुनिया का सबसे बदकिस्मत करार देने का क्या तुक? एनपीएस के खब्बू बल्लेबाज जेक वेदरल्ड जिस तरह अपने बल्ला फेंककर आउट हुए उसके बाद उन्हें दुनिया का सबसे बदकिस्मत बल्लेबाज ही कहा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एक वार्म-अप मैच के दौरान नेशनल परफॉर्मेंस स्क्वायड्स और विक्टोरिया आमने-सामने थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज की एक गेंद पर कवर ड्राइव लगाने की कोशिश में बल्ला ही हाथ से छोड़ दिया। दुर्भाग्य देखिए कि बैट खिलाड़ी के हाथ से छूट कर कुछ मीटर दूर गिरा और सीधा स्टंप्स पर जा लगा।
विज्ञापन

4 of 4
इसके बाद तो 23 वर्षीय इस बल्लेबाज को भी भरोसा नहीं हुआ कि वह आउट हो चुके हैं। थोड़ी देर तक तो वह क्रीज पर ही रूके रहे। जब अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया, इसके बाद उन्होंने पवेलियन की राह पकड़ी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें