फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय मैच, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में जोश दिखाएगी टीम इंडिया

Wed, 05 Sep 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर के ग्रीन पार्क के बाद अब नवाबों के शहर लखनऊ को पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल चुकी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए लखनऊ को भी चुना है। मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 नवंबर को सीरीज का दूसरा टी-20 मैच यहां खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
ekana cricket stadium lucknow - फोटो : amar ujala
शहर के नवनिर्मित इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन होगा। स्टेडियम में 12 से 18 सितंबर के बीच अंडर -19 क्रिकेट के कुछ मैच होने हैं जिसमें भारत के अलावा श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
एक हफ्ता पहले आईसीसी के प्रतिनिधि के रूप में जवागल श्रीनाथ ने स्टेडियम का दौरा किया था और उन्होंने स्टेडियम की जमकर तारीफ की थी। मीडिया से बातचीत करते हुए इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने कहा कि वह पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने को पूरी तरह से तैयार है।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
इस तरह यूपीसीए के पास अब कानपुर समेत अब दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हो गए हैं। यूपीसीए ने दो वर्ष पहले इकाना स्टेडियम के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। बताते चलें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मैच दीपावली से एक दिन पहले होगा इसलिए इसका रोमांच दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
मंगलवार को कैरेबियाई टीम के अक्टूबर-नवम्बर में भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित हुआ। 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मैच की श्रंखला के दौरान लखनऊ को दूसरे टी-20 मैच की मेजबानी मिली है। अगली स्लाइड में देखिए भारत के वेस्टइंडीज दौरे का पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2018, टेस्ट सीरीज

4-8 अक्टूबर, पहला टेस्ट, राजकोट
12-16 अक्टूबर, दूसरा टेस्ट, हैदराबाद

वनडे सीरीज

21 अक्टूबर, गुवाहाटी
24 अक्टूबर, दूसरा वनडे, इंदौर
27 अक्टूबर, तीसरा वनडे, पुणे
29 अक्टूबर, चौथा वनडे, मुंबई
1 नवंबर, पांचवां वनडे, तिरुवनंतपुरम

टी-20 सीरीज

4 नवंबर, पहला टी-20, कोलकाता
6 नवंबर, दूसरा टी-20, लखनऊ
11 नवंबर, तीसरा टी-20, चेन्नई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें