फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर्नर और स्मिथ पर ज्यादा ध्यान देने से विश्व कप में टीम को हो सकता है नुकसान : पोंटिंग

Wed, 13 Mar 2019 08:33 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
warner and smith
विज्ञापन

पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद उनके प्रदर्शन पर बहुत अधिक ध्यान देने से विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम को नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन


पोंटिंग इस टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि स्मिथ और वॉर्नर को ब्रिटेन के दर्शकों की लगातार आलोचनाओं के लिए तैयार रहना होगा। इन दोनों का गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगा दो साल का प्रतिबंध इस महीने के अंत में समाप्त होगा। ये दोनों 23 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में भाग लेंगे। 

पोंटिंग ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों के बीच अंदरूनी कोई ज्यादा चुनौती होगी। आप ऐसा सोचना चाहेंगे कि ये खिलाड़ी अब बातचीत कर रहे हैं इसलिए वे अंतिम समय तक टीम में बने हुए हैं। आप इस बात को ध्यान रखिये कि यह टीम के लिए दिशा से भटकने वाली बात हो सकती है।' 
विज्ञापन


'मुझे भरोसा है कि लंबे समय से शीर्ष स्तर पर इस बारे में चर्चा की गई होगी कि हम उन्हें टीम में किस तरह से जोड़े? वे कैसे टीम में फिट होंगे? कैसे यह सब सरलता से हो जाए? लेकिन इन खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी मुश्किल हमारे प्रति लोगों की राय होगी, विशेषकर इंग्लैंड में।' पोंटिंग ने कहा कि लगातार उन पर ध्यान लगाए रखने से टीम पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें