फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में 22 सीटें जीतते ही 24 घंटे के अंदर राज्य में बनाएंगे भाजपा सरकार: येदियुरप्पा

Wed, 13 Mar 2019 08:27 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : PTI
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि अगर कर्नाटक के लोग लोकसभा चुनाव में हमें 22 सीटें देते हैं तो हम राज्य में 24 घंटों के अंदर भाजपा की सरकार बना लेंगे।
विज्ञापन


येदियुरप्पा पहले भी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहे हैं। बालाकोट आतंकी कैंप पर एयर स्ट्राइक के समय बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारत के अचानक किए गए हमले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर बनी है और इससे पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में 28 में 22 सीटें जीतने में मदद मिलेगी।

कर्नाटक के 28 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण का मतदान 18 अप्रैल को और दूसरा चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। जानिए कर्नाटक के कौन सी लोकसभा सीट पर कब होना है मतदान-

18 अप्रैल : उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार
विज्ञापन


23 अप्रैल : चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें