दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया था, अब उस जीत की कलाकृति मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर स्थायी तौर पर प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी। एमसीजी में महिलाओं के खेल से जुड़े किसी टीम की पहली कलाकृति होगी।

विज्ञापन
सोमवार को एमसीजी पर इस कलाकृति का अनावरण किया गया। यह कृति उस एमसीजी टूर का हिस्सा होगी, जिसे देखने के लिए हर वर्ष करीब 1,3000 लोग आते हैं। पेंटिंग को ऑस्ट्रेलियाई चित्रकार विंसेंट फेंटाउजो ने बनाया है। इसमें टीम के 16 सदस्य ट्रॉफी थामे दिख रहे हैं और आसमान ऑस्ट्रेलियाई जर्सी (पीला-हरा) के रंग से रंगा है। उस वक्त फाइनल में रिकॉर्ड दर्शकों के सामने ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी।
जीत को याद करना बेहद रोमांचक
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने कहा, "आईसीसी विश्वकप 2020 का फाइनल हमारे लिए एक विशेष दिन था और अब उसे कलाकृति के रूप में प्रदर्शित करना बेहद रोमांचक है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले इसका अनावरण हमें याद दिलाएगा कि क्या हासिल किया जा सकता है। उम्मीद है कि एमसीजी आने वाले सभी लोगों को यह पेंटिंग बैट व बॉल लेने के लिए प्रेरित कर सकता है।"