फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, वनडे-टेस्ट मैचों की होगी सीरीज; जानें कार्यक्रम

Mon, 23 Feb 2026 05:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा सीजन के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा भी शामिल है। दोनों टीमों के बीच सितंबर-अक्तूबर में वनडे और टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @Proteas Men
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ष सितंबर-अक्तूबर के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान तीन वनडे और इतने ही टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में यह बॉल-टैंपरिंग प्रकरण के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला दक्षिण अफ्रीकी दौरा होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र के लिहाज से भी यह सीरीज काफी अहम होगी। 
विज्ञापन

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने जारी किया शेड्यूल
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया का यह टूर सितंबर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से शुरू होगा। इस सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को जोहानिसबर्ग दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला 30 सितंबर को पोचेफस्ट्रूम में आयोजित होगा।

अभ्यास मैच भी खेला जाएगा
पोचेफस्ट्रूम में एक अभ्यास मैच भी इस टूर का हिस्सा है जो 3-4 अकतूबर तक पोचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। इसके बाद डरबन में 9-13 अक्तूबर के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आयोजित होगा। दूसरा मुकाबला 18-22 अक्तूबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 27-31 अक्तूबर के बीच केपटाउन में होगा। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सदस्य जो 2018 के टूरिंग ग्रुप का हिस्सा थे इनमें कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड शामिल हैं। 

डेविड वार्नर जिन पर स्मिथ के साथ 2018 की घटना में शामिल होने के लिए 12 महीने का बैन लगा था, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, जिन्हें नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था उनके खेलने की संभावना नहीं है। दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया अगस्त में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम
तिथि मैच स्थान
पहला वनडे 24 सितंबर डरबन
दूसरा वनडे 27 सितंबर जोहानिसबर्ग
तीसरा वनडे 30 सितंबर पोचेफस्ट्रूम
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
तिथि मैच स्थान
पहला टेस्ट 9-13 अक्तूबर डरबन
दूसरा टेस्ट 18-22 अक्तूबर गकेबरहा
तीसरा टेस्ट 27-31 अक्तूबर केपटाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें