फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W: भारत की असली परीक्षा आज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा; संभावित-11

Sun, 28 Jun 2026 12:00 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स

सार

Australia-W vs India-W T20 World Cup 2026 Playing 11 Prediction and Live Streaming Details: महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को लॉर्ड्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत के लिए यह मैच सेमीफाइनल की राह तय करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही अंतिम चार के करीब पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-1 में रविवार (28 जून) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो उसका सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं हार की स्थिति में भारत को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
भारत ने वापसी कर बनाई मजबूत स्थिति
टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत से करने वाली टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से हार मिली। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वापसी की और शानदार जीत दर्ज की। चार मैचों में तीन जीत के साथ भारत के छह अंक हैं और उसका नेट रन रेट +2.268 है, जो उसे क्वालिफिकेशन की दौड़ में मजबूत स्थिति में रखता है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने अपने चारों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में लगभग जगह पक्की कर ली है। छह बार की चैंपियन टीम का नेट रन रेट +4.724 है और वह पूरे टूर्नामेंट में सबसे संतुलित टीम नजर आई है।

ग्रुप-1 की अंक तालिका का हाल

 

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

नेट रन रेट

ऑस्ट्रेलिया

4

4

0

8

+4.724

भारत

4

3

1

6

+2.268

दक्षिण अफ्रीका

4

3

1

6

+0.734

बांग्लादेश

4

2

2

4

-0.849

पाकिस्तान

5

1

4

2

-1.872

नीदरलैंड

5

0

5

0

-3.276

भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की बड़ी परीक्षा
ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी गहराई है। टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है। अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी 127 रन बनाकर टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जबकि कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स छह विकेट लेकर गेंदबाजी की अगुवाई कर रही हैं। भारत की सफलता मुख्य रूप से स्मृति मंधाना और बाएं हाथ की स्पिनर एन. श्री चरणी के प्रदर्शन पर टिकी रही है। मंधाना ने चार मैचों में 167 रन बनाए हैं, जबकि चरणी 12 विकेट लेकर टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज बनी हुई हैं।

भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
इतिहास भारत के खिलाफ, लेकिन हालिया रिकॉर्ड देता है उम्मीद
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 37 मुकाबले हुए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 27 जबकि भारत ने केवल नौ मैच जीते हैं और एक मुकाबला टाई रहा है। महिला टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच छह मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार जीत दर्ज की है। भारत की एकमात्र जीत 2018 विश्व कप के ग्रुप चरण में आई थी, जब स्मृति मंधाना ने 83 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, हाल के वर्षों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत ने 2025 महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बाहर किया था और इसी साल ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी20 सीरीज भी अपने नाम की थी।

मंधाना और हरमनप्रीत - फोटो : ANI
टीम चयन पर भी रहेगी नजर
भारत ने इस विश्व कप में अब तक सभी 16 खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिससे उसकी अंतिम एकादश को लेकर लगातार चर्चा रही है। नंबर-3 पर यास्तिका भाटिया का प्रयोग सफल नहीं रहा है, जबकि तेज गेंदबाजी संयोजन भी अब तक तय नहीं हो पाया है। खराब फील्डिंग भी भारत की चिंता का विषय रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम में फीबी लिचफील्ड की वापसी की संभावना है। उनके फिट होने पर वह लूसी हैमिल्टन की जगह अंतिम एकादश में शामिल हो सकती हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तक इस विश्व कप में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 85 रन बनाए हैं और अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है। ऐसे में सबसे अहम मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 71 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के साथ गेंद से भी दो विकेट लिए थे। भारत के लिए उन्हें जल्दी आउट करना बड़ी चुनौती होगी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : Cricket.com.au-BCCI Women
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव,  अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI Women-Cricket.com.au
हम यहां आपको भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों  के बीच मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मुकाबला 28 जून यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों  के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों  के बीच मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों  के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों  के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इससे पहले 6:30 बजे टॉस होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों  के बीच मैच कहां देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों  के बीच मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें