दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहानसबर्ग में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके साथ ही वह एक मैच में अर्धशतक के अलावा पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।
दरअसल, कमिंस जब बल्लेबाजी करने के लिए आए उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 96/6 था। इसके बाद उन्होंने कप्तान टिम पेन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 99 रनों के शानदार साझेदारी की। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 92 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड कंगारू तेज गेंदबाज
मिचेल जॉनसन के नाम था। उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए साल 2013-14 टेस्ट सीरीज में 50 से ज्यादा रन बनाने के अलावा पांच विकेट हॉल लिया था। बता दें कि जोहानसबर्ग टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 488 रन बनाए थे।
मेजबान टीम की ओर से एडेन मर्कराम ने सबसे ज्यादा 152 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 221 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 267 रनों की बढ़त हासिल हुई।