फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हवा में 'उड़ते हुए' स्मिथ ने पकड़ा विलियमसन का ऐसा कैच, देखते रह गए सब

Fri, 13 Dec 2019 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ एक बेहतरीन फिल्डर भी हैं। इसका नमूना पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन देखने को मिला। 

विज्ञापन


दरअसल, मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी मार्नस लाबुछाने (143 रन) की शानदार शतकीय पारी की बदैलत 416 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 100 रन के भीतर कीवी टीम अपना पांच विकेट गंवा चुकी थी। शानदार गेंदबाजी के आगे  कीवी टीम घुटने टेकती नजर आई। मगर इस मैच में स्मिथ का लपका बेहतरीन कैच ने सबको हैरान कर दिया।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान 23वां ओवर मिशेल स्टार्क के जिम्मे था। इस ओवर की चौथी गेंद पर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने गेंद को सेकंड स्लिप में खेला, लेकिन वहां तैनात फिल्डर स्टीव स्मिथ ने हवा में उड़ते हुए केन का बेहतरीन कैच लपका, जिसे देख खुद न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन भी हैरत में पड़ गए। केन ने महज 34 रन की छोटी सी पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें