फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव नहीं  

Wed, 11 Dec 2019 11:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश मे कोई बदलाव नहीं किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरे टेस्ट में समान अंतिम एकादश के साथ उतरेगी। 

विज्ञापन


कोच जस्टिन लैंगर स्थिर एकादश तैयार करने की कोशिशों में जुटे हैं और हाल में दो टेस्ट की सीरीज में पाकिस्तान को रौंदने केबाद उन्हें टीम में बदलाव करने का कोई कारण नजर नहीं आता। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अगले दो टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है। 

टीम : टिम पेन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिडनी में प्रदूषण वाली धुंध ने भारत की याद दिलाई : ख्वाजा

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा है कि देश के जंगलों में लगी आग के कारण शहर में हुई प्रदूषण वाली धुंध ने उन्हें भारत में खेलने की याद दिला दी। ख्वाजा से जब प्रदूषण वाली धुंध के बीच खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शेफील्ड शील्ड मैच के इतर यह तुलना की।

'द सिडनी मार्निंग हेराल्ड' ने ख्वाजा के हवाले से कहा, 'सुबह जब हम यहां आए तो इसने मुझे भारत में खेलने की याद दिला दी। सांस लेने में मुश्किल हो रही है, यहां काफी धुआं है। मैं सिर्फ पांच ओवर मैदान पर रहा लेकिन इससे गले में तकलीफ हो रही है। यह हैरानी भरा है कि गेंदबाज इतने लंबे समय तक गेंदबाजी कर रहे हैं। यह बुरा था लेकिन खेलना असंभव नहीं है।'

भारत के उत्तरी हिस्से में सर्दियां शुरू होने से पहले कई कारणों से प्रदूषण वाली भारी धुंध होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें