टिम पैन
इस वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि स्लेजिंग की शुरुआत पहले कंगारू कप्तान पेन ने की। पेन ने अश्विन से कहा, ‘तुम्हारे गाबा आने का इंतजार नहीं कर सकता, एश।' इसके जवाब में अश्विन ने कहा, ‘तुम्हारे भारत आने का इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि वह तुम्हारी अंतिम सीरीज होगी।’ इतना ही नहीं, पेन ने आगे कहा, 'कम से कम मेरी टीम के साथी मुझे पसंद करते हैं।' उनकी ये बातें स्टंप माइक में कैद हो गईं।