फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार रोहित शर्मा ने भरी ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान, फिर भी नहीं खेल पाएंगे पूरी टेस्ट सीरीज

Tue, 15 Dec 2020 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर
कई हफ्तों के इंतजार के बाद आखिरकार रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। आईपीएल में लगी चोट से वापसी की कोशिशों में हिटमैन टी-20 और वन-डे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उन्हें 14 दिन क्वारंटीन में गुजारना होगा फिर एक छोटे से परीक्षण के बाद शर्मा तीसरे टेस्ट में खेल पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
पहले कयास लगाए जा रहे थे रोहित शर्मा स्क्वॉड के साथ ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे और वहां अपनी हैमस्ट्रिंग पर काम करेंगे। दिवाली के बाद भारतीय ओपनर बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में मेहनत करने लगे। फिजियो की देखरेख में उन्हें चंद दिन पहले ही फिट घोषित किया गया। बीसीसीआई ने भी आधिकारिक बयान जारी किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि रोहित के लिए खास कार्यक्रम बनाया गया है, जो उन्हें क्वारंटीन के दौरान मैच फिट बनने के लिए मदद करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
बताते चलें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम को चार टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत गुरुवार से एडीलेड में होनी है। पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस डे-नाइट टेस्ट के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग-डे टेस्ट होना है। तीसरा टेस्ट नए साल यानी 7 से 11 जनवरी के बीच इसी मैदान पर होगा। चौथा और अंतिम मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में 15 से 19 जनवरी के मध्य होगा।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 
  • 36 कुल सीरीज 
  • भारत जीता: 09
  • ऑस्ट्रेलिया जीता: 12
  • ड्रॉ: 05
98 कुल मैच  
  • भारत जीता: 28
  • ऑस्ट्रेलिया जीता: 42
  • ड्रॉ: 27
  • टाई: 01 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें