फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: रोहित शर्मा की खल रही कमी, जल्द से जल्द टीम में शामिल करने की उठी मांग

Sun, 20 Dec 2020 01:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय खेमे में हाहाकार मचा हुआ है। अब रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज जल्द से जल्द टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है। रोहित बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से मंजूरी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। अगर टीम का मेडिकल स्टाफ उन्हें फिट घोषित करता है तो वह तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रिकी पोंटिंग - फोटो : ESPN
पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने ‘चैनल सेवन’ से कहा, ‘वह (रोहित) निश्चित रूप से खेलेगा। वह मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ से बेहतर टेस्ट खिलाड़ी है। अगर वह फिट है तो उसे सीधे शीर्ष क्रम में शामिल करना चाहिए।’ महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पूरा भरोसा है कि रोहित अंतिम दो टेस्ट खेलने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
सुनील गावस्कर - फोटो : ट्विटर
पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज गावस्कर ने कहा, हां-हां, वह निश्चित रूप से इस टेस्ट श्रृंखला में खेलेगा। गावस्कर ने पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी तकनीक की भी काफी आलोचना की। गावस्कर का कहना है कि वे नई गेंद से कैसे खेलना है ये नहीं सीख रहे।
विज्ञापन

4 of 4
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@ICC
मयंक और पृथ्वी की कमजोरियों पर बात करते हुए गावस्कर ने बताया कि दोनों अभ्यास मैच में जोर-जोर से खेल रहे थे और यही उनकी बड़ी समस्या थी। इस टेस्ट में भी बल्ले और पैड के बीच इतना बड़ा अंतर था। पृथ्वी दोनों ही बार एक ही तरीके से आउट हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें