टीम ने इस सीरीज जीत के दौरान कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिए। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियन, जबकि दुनिया की पांचवीं टीम बनी। इससे पहले इंग्लैंड (1882-83), वेस्ट इंडीज(1979-80), न्यूजीलैंड (1985-86) और दक्षिण अफ्रीका (2008-09) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।