फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 10 बड़ी बातें, जिसने 71 साल में पहली ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सीरीज जीत को बनाया यादगार

Tue, 08 Jan 2019 07:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
भारत ने पहली बार 1947-48 में लाला अमरनाथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। तब से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं जीत सका था। विराट की टीम ने यह ऐतिहासिक करिश्मा कर दिखाया।  

इस तरह 71 साल के लंबे इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खराब मौसम और बारिश के कारण ड्रॉ छूटा और इस तरह से भारत सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। 

इस महान सीरीज जीत में कई अहम चीजें निकल कर सामने आई, जिसे हमने एक जगह संजोने का प्रयास किया है। आइए एक नजर डालते हैं ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली ऐतिहासिक टेस्ट जीत की 10 बड़ी बातों पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
संक्षिप्त स्कोर 

भारत: सात विकेट पर 622 (पारी घोषित)
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी: 300 रन, दूसरी पारी 6/0 (फॉलोऑन)
विज्ञापन

3 of 11
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कायम

इसके साथ ही भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी अपने पास बरकरार रखी। भारत ने 2017 में अपने घरेलू मैदानों पर शृंखला 2-1 से जीतकर यह ट्रॉफी जीती थी।

4 of 11
प्लेयर ऑफ द मैच एवं सीरीज

चेतेश्वर पुजारा
521 रन, तीन शतक, एक अर्द्धशतक 
विज्ञापन

5 of 11
सीरीज जीत के हीरो

जसप्रीत बुमराह
21 विकेट
श्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 मेलबर्न

ऋषभ पंत
350 रन, विकेट के पीछे 20 शिकार
-ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर 

विराट कोहली
282 रन, 01 शतक, 01 अर्द्धशतक
विज्ञापन

6 of 11
05: वां देश है भारत जिसने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती है। इससे पहले इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने ही ऐसा किया है।
विज्ञापन

7 of 11
-पहले एशियाई कप्तान हैं कोहली जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक कैलेंडर वर्ष में चार टेस्ट मैच जीते
01: शतक नहीं लगा पाए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस चार मैचों की सीरीज में। सर्वाधिक रन 79 मार्कस हैरिस का रहा।

8 of 11
कोच-कप्तान ने की विश्व कप जीत से तुलना  

भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री दोनों विश्व कप विजेता टीम के हिस्से रहे हैं। शास्त्री 1983 में और विराट कोहली 2011 में। दोनों ने इस सीरीज जीत की तुलना विश्व कप जीत से की है। 
कप्तान कोहली ने कहा यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह मेरा तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है और मुझे पता है कि यहां जीतना कितना मुश्किल है। 

कोच रवि शास्त्री ने तो कहा कि यह जीत उनके लिए 1983 विश्व कप और 1985 की विश्व चैंपियनशिप जैसी या उससे भी बड़ी है। 

9 of 11
चार साल में रचा इतिहास

विराट कोहली ने चार साल पहले जनवरी 2015 में सिडनी में नियमित कप्तान के रूप में दायित्व संभाला था और जनवरी 2018 में सात दशक में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बन गए।

विदेश में पहले भी बढ़ा है मान 
इससे पहले अजित वाडेकर की अगुआई में भारत ने 1971 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में सीरीज जीती थी। इंग्लैंड में कपिल की टीम ने 1986 में और 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में सीरीज जीती थी।

10 of 11
राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई 
 

विराट कोहली और उनकी टीम को अंतिम किला फतह करने और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के लिए बधाई। शानदार बल्लेबाजी, बेहतरीन तेज गेंदबाजी और टीम के शानदार प्रयास ने हमें गौरवान्वित किया है। अब इसकी आदत बनाएं। राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद 

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत। विराट कोहली और उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण दौरे में जीत की बधाई। भारतीय टीम सीरीज जीत की हकदार थी। पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

11 of 11
कोहली की कप्तानी में 

कहां खेली सीरीज  जीत हार ड्रॉ
विदेश में              08 04  03 01
घर में                  07 07 00 00
कुल                   15 11 03 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें