फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग डे टेस्ट: मैन ऑफ द मैच को मिलेगा जॉनी मुलाग पदक, 152 साल पुराना है इतिहास

Mon, 21 Dec 2020 11:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जॉनी मुलाग पदक - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर (बॉक्सिंग-डे) से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) को जॉनी मुलाग पदक से सम्मानित किया जाएगा। जॉनी मुलाग विदेशी दौरे पर जाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे। उनकी अगुवाई में 1868 में टीम ने ब्रिटेन का दौरा किया था।
विज्ञापन

2 of 4
जॉनी मुलाग - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बॉक्सिंग-डे टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मुलाग पदक से सम्मानित किया जाएगा, इसका नाम दिग्गज जॉनी मुलाग के नाम पर रखा गया है जो 1868 की क्रिकेट टीम के कप्तान थे। यह टीम अंतरराष्ट्रीय दौरा करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम थी।’
विज्ञापन

3 of 4
मुगाल मेडल - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
मुलाग का असली नाम उनारिमिन था और उन्होंने 1868 में क्षेत्रीय टीम का नेतृत्व किया था। इस दौरे में उन्होंने 47 में से 45 मैच खेले थे तथा लगभग 23 की औसत से 1698 रन बनाए थे, उन्होंने 1877 ओवर भी किए, जिसमें से 831 ओवर मेडन थे तथा 10 की औसत से 245 विकेट लिए। अपने करियर में उन्होंने कामचलाऊ विकेटकीपर की भूमिका भी निभायी और चार स्टंपिंग की।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
बताते चले कि चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने शर्मनाक अंदाज में गंवाया। एडिलेड में खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना पाई। सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न, तीसरा सिडनी और चौथा ब्रिसबेन में खेला जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें