फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 साल की उम्र में बिग बैश में खेलता दिखेगा ये कंगारू दिग्गज, रेनगेड्स के साथ किया करार

Tue, 10 Oct 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रेड हॉग एक बार फिर क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसके लिए हॉग ने मेलबर्न रेनगेड्स के साथ 1 साल का करार किया है। बता दें कि 46 वर्षीय बांए हाथ के स्पिन गेंदबाज ब्रेड हॉग अपने करियर में दूसरी बार रेनेगेड्स के लिए खेलेंगे और 46 साल की उम्र में भी बिग बैश में खेलते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


हॉग पर्थ स्कॉर्चस की तरफ से महत्वपूर्ण सदस्य रहे थे। 2003 और 2007 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हॉग इस साल घुटने की सर्जरी के कारण थोड़ा परेशान रहे। मगर वह एक बार फिर से अपने करियर का विस्तार करने के लिए उत्सुक हैं।

पढ़ेंः- वार्नर बोले, वापसी के लिए हमें अब इस तरह खेलना होगा

गौरतलब है कि हॉग फिलहाल भारत में हैं और कमेंटेटर की भूमिका अदा कर रहे हैं। हॉग ऑस्ट्रेलियाइ टीम के खेल से खुश नही हैं। वो दोबारा से अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हॉग ने कहा, 'लुक आउट मेलबर्न, मैं वापस आ रहा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले बीबीएल सीजन के दौरान मेरा अच्छा अनुभव रहा था। आगे हॉग ने कहा कि मैं एरॉन फिंच और बाकी अन्य के साथ फिर से मेलबर्न में खेलने के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं कर सकता। हां, इन दिनों थोड़ा बहुत फिट होने की जरूरत है, लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और जल्द ही फिट होकर वापस आउंगा।'

पढ़ेंः- इस चैनल ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के खरीदे प्रसारण अधिकार, एशेज पर भी किया करार

ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में हॉग ने कहा, 'मैं खेलना चाहता हूं। मैं उसकी परवाह नहीं करता कि कौन मुझसे क्या चाहता है। हॉग का कहना है कि वो 50 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा शरीर भले ही 46 साल का हो गया है लेकिन मेरा दिमाग अभी भी 21 साल का है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें