फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS U19 vs IND U19: भारतीय टीम की पहले युथ टेस्ट में धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को पारी और 58 रन से हराया

Thu, 02 Oct 2025 12:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के चौथे दिन गुरुवार को अपनी दूसरी पारी आठ रन पर एक विकेट से आगे से शुरू की, लेकिन पूरी टीम 49.3 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
दीपेश देवेंद्रन - फोटो : TNCA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले युथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को पारी और 58 रनों से हराया। दीपेश और खिलान ने दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकी और उसे पारी की हार की शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कायम रखा दबदबा 
भारतीय अंडर-19 टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दबदबा कायम है। उसने युथ टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन मैचों की युवा वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम युवा टेस्ट मैच सात अक्तूबर से मैके में शुरू होगा। 

भारत ने ली थी बढ़त
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के चौथे दिन गुरुवार को अपनी दूसरी पारी आठ रन पर एक विकेट से आगे से शुरू की, लेकिन पूरी टीम 49.3 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पहली पारी में 243 रन के जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी के शानदार शतकों की मदद से 428 रन बनाए थे और 185 रनों की बढ़त हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ए टीम दूसरी पारी में इतने स्कोर तक भी नहीं पहुंची की भारतीय टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरने की जरूरत पड़ सके। 
विज्ञापन

देवेंद्रन ने मैच में झटके कुल आठ विकेट
पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। खिलान पटेल ने भी तीन विकेट लिए, जबकि अन्मोलजीत सिंह और किशन कुमार ने दो-दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें