श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल जून-जुलाई में श्रीलंका का सात हफ्ते का दौरा करेगी। इस दौरान दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 टीम से पैट कमिंस को आराम दिया गया है। वहीं, टेस्ट टीम से ओपनर मार्कस हैरिस को बाहर कर दिया गया है।
टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई है। हैरिस के अलावा मार्क स्टीकीट को भी स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, दोनों को ए टीम में रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भी सीनियर टीम के साथ श्रीलंकाई दौरे पर होगी। वहीं, लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ग्लेम मैक्सवेल, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड की वापसी हुई है।
हालांकि, पाकिस्तान दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बेन मैक्डरमोट को नेशनल टीम में जगह नहीं मिली। मैक्डरमोट ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। वहीं, माइकल नेसेर को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। एडम जम्पा निजी कारणों से पूरे दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड पहली बार श्रीलंकाई दौरे पर फुल टाइम कोच का दायित्व निभाएंगे।
इसके अलावा ए टीम भी श्रीलंकाई दौरे पर दो वनडे और दो फर्स्ट क्लास मैच भी खेलेगी। ए टीम में शॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, पीटी हैंड्सकॉम्ब और जे रिचर्ड्सन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा युवा तनवीर सांघा और एरॉन हार्डी को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
टी-20 टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), शॉन एबॉट, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर
वनडे टीम: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर
टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया ए टीम: शॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एरॉन हार्डी, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, हेनरी हंट, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुनमैन, निक मैडिनसन, टॉड मर्फी, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, जे रिचर्डसन, तनवीर संघा, मार्क स्टेकी