फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs SA A: भारत ए टीम में सरफराज के नहीं चुने जाने पर हैरत में पड़े प्रशंसक, बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया

Tue, 21 Oct 2025 03:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरफराज ने अपने पिछले दो फर्स्ट क्लास मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी, जबकि जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 42 और 32 रन बनाए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें इंडिया ए टीम में जगह दी जाएगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारत ए टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी गैरमौजूदगी ने भारतीय प्रशंसकों को चौंका दिया है। हाल ही में उन्होंने अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम टीम में नहीं आया।
विज्ञापन

पिछले दो मैचों में सरफराज ने की थी शानदार बल्लेबाजी
सरफराज ने अपने पिछले दो फर्स्ट क्लास मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी, जबकि जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 42 और 32 रन बनाए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें इंडिया ए टीम में जगह दी जाएगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

फिटनेस पर किया काम
जानकारी के मुताबिक, सरफराज को पहले फिटनेस कारणों से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किया गया था। उन्होंने आईपीएल 2025 सीजन के दौरान खुद को फिट करने के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन उनकी टीम में वापसी नहीं हो पाई। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पहले कहा था कि रणजी ट्रॉफी में लगातार रन बनाने के चलते करुण नायर ने सरफराज को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, इंग्लैंड दौरे के बाद करुण नायर बाहर हो गए, लेकिन सरफराज की वापसी फिर भी नहीं हुई।

बतौर कप्तान पंत मैदान पर वापसी को तैयार
अगरकर ने बाद में बताया कि सरफराज को क्वाड्रिसेप (जांघ की मांसपेशी) में चोट थी, जिसके चलते वे चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। लेकिन अब जबकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में खेला है, फिर भी उन्हें इंडिया ए टीम में नहीं चुना गया। दूसरी ओर, ऋषभ पंत ने लंबी चोट के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की है और उन्हें भारत ए टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका ए टीम नवंबर में भारत दौरे पर आएगी, जहां वे दो टेस्ट मैचों से पहले भारत ए के खिलाफ दो वार्म-अप मैच खेलेंगे।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, सारांश जैन। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बरार, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें