फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Steve Smith: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, श्रीलंका सीरीज से पूर्व स्टीव स्मिथ हुए चोटिल

Sun, 19 Jan 2025 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच बिग बैश लीग (बीबीएल) 2024-25 के बारिश से प्रभावित मैच के दौरान थ्रो करते समय स्मिथ को चोट लग गई।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ शतक लगाने के बाद - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम के कप्तान नियुक्त किए गए स्टीव स्मिथ को कोहनी में चोट लगी गई है। नियमित कप्तान पैट कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हैं। 
विज्ञापन


सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच बिग बैश लीग (बीबीएल) 2024-25 के बारिश से प्रभावित मैच के दौरान थ्रो करते समय स्मिथ को चोट लग गई। स्मिथ के 21 जनवरी को सिडनी में एक विशेषज्ञ से मिलने की उम्मीद है और श्रीलंका सीरीज में उनकी भागीदारी काफी हद तक उस परामर्श के परिणामों पर निर्भर करती है।

स्मिथ कोहनी के कारण 2019 में भी परेशान थे और इस स्टार बल्लेबाज को सर्जरी करानी पड़ी थी। स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन की फिटनेस को लेकर भी चिंतित है जिनका ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेंस के बीच बीबीएल मैच के दौरान अंगूठा टूट गया था। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 29 जनवरी से शुरू होगी। दोनों टेस्ट गाले में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड (उपकप्तान), जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मैट कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें