फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pat Cummins: टी20 विश्व कप में खेलने पर हैं पैट कमिंस की नजरें, बोले- टूर्नामेंट से पहले करूंगा आराम

Fri, 26 Dec 2025 02:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भले ही इंग्लैंड के खिलाफ दो एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। कमिंस फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं जिस कारण उन्होंने एशेज सीरीज के सिर्फ एक मैच में ही हिस्सा लिया। लेकिन उनकी नजरें अब अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप पर लगी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

तीसरे टेस्ट से की थी वापसी
कमिंस जून जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर लगी कमर की चोट के कारण पहले दो एशेज टेस्ट से बाहर थे, लेकिन एडिलेड में तीसरे मैच में वापसी करके उन्होंने छह विकेट लिए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीनों टेस्ट जीत लिए हैं और एशेज सीरीज भी बरकरार रखी है। लिहाजा कमिंस को आखिरी दो मैचों से बाहर रखने का फैसला किया गया है। 

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान कमिंस ने कहा, 'बेहतर लग रहा है। कुछ सप्ताह पहले ही कमर की चोट से उबरा हूं तो लगातार दो टेस्ट खेलना जोखिम भरा होता। अब टी20 विश्व कप से पहले कुछ आराम करूंगा।' ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड के उस बयान के कुछ दिनों बाद कमिंस की ये टिप्पणी आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि टी20 विश्व कप टीम में इस तेज गेंदबाज की जगह पक्की नहीं है। इससे उनके कार्यभार को लेकर बरती जा रही सतर्कता का पता चलता है। आस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में पहला मैच 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड से खेलना है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे में ली बढ़त
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के पहले ही दिन क्रिकेट इतिहास में एक दुर्लभ कारनामा देखने को मिला, जब कुल 20 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेली जा रही एशेज सीरीज में पिछले 123 साल में यह पहली बार हुआ है जब किसी टेस्ट के पहले दिन 20 या उससे अधिक विकेट गिरे हों। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसे उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 152 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी महज 110 रन पर ढेर हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिए और उसकी कुल बढ़त 46 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें