फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, तैयार की वनडे टीम

Tue, 31 Dec 2013 06:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड को रौंदने की अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने धाकड़ बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर और तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को फिर से टीम में शामिल किया है। पैंटिंसन अब अपनी पीठ की चोट से उबर चुके हैं।

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा। हालांकि वनडे सीरीज से पहले एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच तीन जनवरी से सिडनी में शुरू होगा। मेजबान टीम सीरीज में 4-0 से आगे है।
विज्ञापन


पढ़ें- डरबन में टीम इंडिया को मिली करारी हार के 6 कारण

राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख जॉन इनवेरारिटी ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि कप्तान माइकल क्लार्क और डेविड वॉर्नर की टीम में वापसी हुई है। वॉर्नर को एशेज सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के कारण वनडे टीम में फिर से जगह मिली है।

क्लार्क चोट के कारण भारत दौरे पर नहीं गए थे जबकि वॉर्नर को घरेलू टूर्नामेंटों और एशेज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। अनफिट होने के कारण क्लार्क भारत के दौरे पर नहीं आए और उनकी जगह टीम की कमान जॉर्ज बैली को सौंपी गई।

देखें- ऐसी फाइट, जहां खून तक निकल गया

प्रमुख चयनकर्ता ने बताया कि पैटिंसन की फॉर्म को देखने के बाद फरवरी और मार्च में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में उनके चयन पर विचार किया जाएगा। पैटिंसन ने फिटनेस पाने के लिए काफी मेहनत की है और अब उनकी कोशिश सर्वश्रेष्ठ फार्म पाने की होगी।
विज्ञापन


23 साल के पैटिंसन को पीठ दर्द के कारण इस साल के मध्य में इंग्लैंड दौरा छोड़कर स्वदेश लौटने को मजबूर होना पडा़ था।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: माइकल क्लार्क (कप्तान), जॉर्ज बैली, डेविड वॉर्नर, नाथन कोल्टर नाइल, शेन वॉटसन, जेवियर डोहर्टी, जेम्स फॉकनर, एरोन फिंच, ब्रैड हैडिन, मिचेल जॉनसन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, क्लिंट मैकॉय और जेम्स पैटिंसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें