फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड दौरे के लिए जारी किया शेड्यूलः रिपोर्ट

Mon, 20 Jul 2020 11:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम चार सितंबर से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेगी। जैव सुरक्षित वातावरण में तीन टी20 और इतने ही वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार दौरे की शुरुआत टी-20 श्रृंखला से होगी। टी-20 मैच चार, छह और आठ सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 10, 12 और 15 सितंबर को एकदिवसीय मैच होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम निजी विमान से इंग्लैंड रवाना होगी और सभी छह मैच साउथम्पटन और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने की संभावना है। इन दोनों स्थानों पर टीमों, मैच अधिकारियों और प्रसारकों के ठहरने के लिए स्टेडियम से लगे होटल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें