फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे स्टार्क ने ICC को दिया सुझाव, विश्व कप नॉकआउट मैचों के लिए हो रिज़र्व डे

Sat, 07 Mar 2020 10:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिशेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने शनिवार को कहा कि आईसीसी को इस साल के आखिर में होने वाले पुरुष टी-20 सहित सभी विश्व कप नॉकआउट मैचों के लिए एक अतिरिक्त दिन की व्यवस्था करनी चाहिए। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल खेले बिना ही महिला टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई क्योंकि भारत के खिलाफ उसका मैच बारिश से धुल गया था। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही थी जिससे वह फाइनल में पहुंच गयी।

विज्ञापन


स्टार्क ने कहा, ‘मेरे विचार में यह नियम समझ से परे है। अगर दोनों मैच बारिश से धुल जाते तो सुरक्षित दिन नहीं रखने के लिए सभी आईसीसी पर चिल्ला रहे होते।’ स्टार्क भारत के खिलाफ महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में अपनी पत्नी एलिसा हीली का उत्साहवर्धन करने के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें