फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारत पर अपना दबदबा बनाए रखने से खुश हैं ट्रेविस हेड, इसे दिया अपनी पारी का श्रेय; बुमराह को सराहा

Sun, 15 Dec 2024 04:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

हेड ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच की पहली पारी में 160 गेंदों पर 152 रन बनाए। हेड का भारत के खिलाफ पिछली छह पारियों में यह तीसरा शतक था।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बताया कि किस तरह वह भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार पारी खेलने में सफल रहे। हेड ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच की पहली पारी में 160 गेंदों पर 152 रन बनाए। हेड ने भारत के खिलाफ लगातार खेलने को अपनी सफलता का कारण बताया। हेड का भारत के खिलाफ पिछली छह पारियों में यह तीसरा शतक था। 
विज्ञापन

हेड-स्मिथ की शानदार साझेदारी
पहले सत्र में तीन झटकों के बाद हेड और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। एक वक्त 75 रन पर तीन विकेट गंवा चुके ऑस्ट्रेलिया को ये दोनों मिलकर 300 के पार ले गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी भी हुई। यह टेस्ट में दूसरी बार है जब दोनों ने भारत के खिलाफ 200 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी की है।

'बुमराह के अच्छे स्पैल से बचकर भाग्यशाली रहा'
हेड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, हम भारत के खिलाफ काफी खेलते हैं और उनके खिलाफ रन बनाना सुखद है। मैंने एडिलेड और पर्थ में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन किसी चीज की गारंटी नहीं होती। हमने भारत को काफी देखा है और वे कड़ी चुनौती हैं। मैं बुमराह के अच्छे स्पैल से बचकर थोड़ा भाग्यशाली रहा। वह शुरुआत में स्टंप के बेस पर गेंद फेंकते हैं। उनके पास अच्छी बाउंसर है। उनके पास शानदार विकेट लेने वाली गेंदें हैं। मैं मानता हूं कि उनके खिलाफ सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है। इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे बुमराह के खिलाफ रन बनाने की जरूरत है बल्कि यह मेरे फॉरवर्ड डिफेंस के साथ सक्रिय रहने के बारे में है।

हेड ने स्मिथ को सराहा 
हेड ने स्मिथ की भी प्रशंसा की जिनके साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 200 से अधिक रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा स्टीव के बारे में इस बात का आनंद लिया है। मैंने महसूस किया है कि जब वह लय में होता है और अच्छी बल्लेबाजी करता है तो मेरी ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। मुझे लगा कि वह सही में अच्छा खेल रहा था।
विज्ञापन

दोहरा शतक से चूकने का हेड को नहीं मलाल
हेड टेस्ट में अपने पहले दोहरा के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन वह इस उपलब्धि से चूकने से बहुत दुखी नहीं दिखे। हेड ने कहा, मैं सिर्फ रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर खेल में रन बनाने का मौका मिलता है तो मैं रन बनाना चाहता हूं। मैं यहां मील के पत्थर हासिल करने के लिए नहीं आया हूं, मैं वाकई लड़कों के लिए अच्छा खेलना चाहता हूं। मुझे टीम से लगाव है। मैं जो करता हूं, उसका आनंद लेता हूं। मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जिसकी टीम को जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें