एक बार फिर क्रिकेट मैदान में ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर किसी के भी मन में डर बैठ सकता है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों दुबई में है। पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले वह अभ्यास मैच खेल रही है।
विज्ञापन
2 of 4
पाकिस्तान-ए के खिलाफ जारी चार दिवसीय इस अभ्यास मैच के दूसरे दिन फील्डिंग कर रहे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी मैट रेनशॉ के सिर पर गेंद लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज रेनशॉ अभ्यास मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
matt renshaw
हादसा उस वक्त हुआ जब स्पिनर नाथन लॉयन के ओवर में आबिद अली ने जोरदार शॉट खेला। गेंद सीधे शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे रेनशॉ के हेलमेट पर जा लगी। रेनशॉ दर्द से कराह उठे। उन्होंने तुरंत अपना हेलमेट उतारा और सिर पकड़ कर मैदान पर बैठे गए।
कप्तान टिम पेन और मेडिकल स्टाफ ने रेनशॉ को खड़े होने में मदद की। रेनशॉ को जांच के लिए आईसीसी एकेडमी चेंज रूम ले जाया गया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम रैनशॉ की जगह ऑस्ट्रेलियाई अंतिम-11 में मार्नस लाबुशेन को रखे जाने के लिए राजी हो गई।