फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह ने राजस्थान पुलिस को मारा ताना, फोटो के जरिए किया हिसाब बराबर

Mon, 01 Oct 2018 12:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर एशियन चैंपियन बन चुकी है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम की गेंदबाजी जबरदस्त रही। धीमी विकेट पर तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह ने जैसा कमाल दिखाया वो काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन

2 of 5
जीत के बाद बुमराह ने ट्रॉफी के साथ टि्वटर पर तस्वीर पोस्ट की। बुमराह ने लिखा, 'कुछ लोग अपनी क्रिएटिविटी (रचनात्मकता) का उपयोग साइनबोर्ड पर करते हैं। उम्मीद है कि यह तस्वीर भी उस काम आएगी। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान पुलिस से अपना पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया।




 
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान से टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस मुकाबले में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ नो बॉल डाली थी। इस गेंद पर फखर जमान का विकेट गिरा था। हालांकि बाद में नॉटआउट करार देने के बाद उन्होंने 114 रन ठोक डाले थे।

4 of 5
जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने बुमराह की नो बॉल वाली तस्वीर को ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए इस्तेमाल किया था। इसके तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को चेताया था कि एक गलती हमें कितना नुकसान पहुंचा सकती है। बुमराह की नो बॉल वाली तस्वीर कई अन्य लोगों ने भी इस्तेमाल की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बताते चलें कि बुमराह ने एशिया कप में चार मैचों में आठ विकेट लिए। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट लिए थे जो कि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रंखला में उन्हें आराम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें