फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvENG: स्टीव स्मिथ ने खेली कमाल की पारी, इंग्लैंड से 200 रन पीछे ऑस्ट्रेलिया

Sat, 16 Dec 2017 08:31 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter
विज्ञापन
कप्तान स्टीव स्मिथ (92*) की बेहतरीन पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड की पहली पारी 403 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 63 ओवर में तीन विकेट खोकर 203 रन बना लिए हैं। स्मिथ के साथ शॉन मार्श 7 रन बनाकर नाबाद रहे। कंगारू टीम अभी इंग्लैंड के स्कोर से 200 रन पीछे है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पारी 305/4 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने घुटने टेके और 98 रन जोड़कर शेष बल्लेबाज पवेलियन लौटे। 

इंग्लैंड को पहला झटका डेविड मलान (140) के रूप में लगा। नाथन लायन की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी पीटर हैंड्सकोंब ने मलान का कैच लपका। 368 पर 5वां विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड टीम ने अपने आखिरी 5 विकेट महज 35 रन जोड़कर गंवा दिए। हालांकि इसी बीच जॉनी बेयर्स्टो ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। उन्होंने आउट होने से पहले 119 रन बनाए। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 91 रन देकर 4 और जोश हेजलवुड ने 92 रन देकर 3 विकेट चटकाए। 2 विकेट पैट कमिंस और 1 विकेट नाथन लायन को मिला।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को 44 के स्कोर पर पहला झटका लग गया। ओपनर डेविड वॉर्नर (22 रन) क्रेग ओवर्टन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद 55 के स्कोर पर कैमरन बैनक्राफ्ट के रुप में कंगारू टीम को दूसरा झटका लगा। ओवर्टन ने ही बैनक्राफ्ट को भी आउट किया। 

2 विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और उस्मान खवाजा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। उस्मान खवाजा 50 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने। 

स्मिथ ने 122 गेंदों में 14 चौको और एक छक्के की मदद से 92* रन बनाए। उनके पास अपना 22वां टेस्ट शतक पूरा करने का सुनहरा मौका है। इंग्लैंड के लिए ओवर्टन अब तक 2 विकेट चटका चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें