फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया को भाए भारतीय फैंस, पानी की तरह पैसा बहाने को भी तैयार

Mon, 29 Jul 2019 05:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टी-20 पुरूष और महिला विश्व कप 2020 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिली है। अगले साल खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए लिए ऑस्ट्रेलिया भारतीय पर्यटकों को लुभाना चाहता है। तभी तो अगले महीने वह विज्ञापन अभियान शुरू करेगा जिस पर 34 लाख अमेरिकी डालर खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन मंत्री साइमन बर्मिंघम ने कहा कि नए अभियन से वे भारतीय पर्यटकों तक अपनी पहुंच और बढ़ाएंगे। बर्मिंघम ने कहा, ‘भारत पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेजी से बढ़ता पर्यटन बाजार है। इसका आकार लगभग 1.7 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रति वर्ष है। इससे भारत में ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन अपील को बढ़ाया जाएगा।’
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘ये विश्व कप भारतीय प्रशंसकों के लिए ऑस्ट्रेलिया आकर अपनी टीम का हौसला अफजाई करने का मौका होगा जहां वे देश के विभिन्न शहरों और स्टेडियमों का दौरा कर सकेंगे। इस दौरान उन्हें यहां के पर्यटन स्थलों का दौरा करने का भी मौका मिलेगा।’
विज्ञापन

4 of 4
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
खेल मंत्री रिचर्ड कोलबेक ने कहा कि आईसीसी टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया को खेल और बड़े आयोजनों के वैश्विक स्थल के तौर पर स्थापित करेगा। उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में बड़े खेलों का आयोजन हमारी समृद्ध खेल संस्कृति को बढावा देन के लिए महत्वपूर्ण है। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2020 भी इससे अलग नहीं है। इस दौरान 10 लाख प्रशंसकों के यहां आने की संभावना है।’

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल
 
तारीख किसके खिलाफ जगह समय
21 फरवरी ऑस्ट्रेलिया सिडनी दोपहर 1:30 बजे
24 फरवरी टीम तय नहीं पर्थ  शाम 4:30 बजे
27 फरवरी न्यूजीलैंड मेलबर्न सुबह 8:30 बजे
29 फरवरी  श्रीलंका मेलबर्न दोपहर 1:30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें