फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

Wed, 06 Mar 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं में घिर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। हैदराबाद में दूसरे टेस्ट में मिली हार के साथ ही वह पारी घोषित करने के बाद पारी से हारने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने मैच के पहले दिन अपनी पारी नौ विकेट पर 237 रन पर घोषित कर दी थी लेकिन टीम यह मुकाबला पारी और 135 रन से हार गई। ओवरआल टेस्ट इतिहास में यह 28वां मौका है जब कोई टीम पारी घोषित करने के बाद हारी है लेकिन इनमें से एक भी पारी की पराजय नहीं है।
विज्ञापन


भारत की ओवरआल यह छठी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने अपने टेस्ट इतिहास में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को पारी से हराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें