फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को दी 103 रन से करारी मात

Tue, 12 Sep 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : GETTY
विज्ञापन
चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया और बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के बीच खेले गए अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 103 से जीत हासिल कर दौरे की विजयी शुरुआत की है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में  7 विकेट पर 347 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की पुरी टीम 48.2 ओवरों में महज 244 रन पर ढेर हो गई। आईपीएल के सितारे अपनी चमक मैच में नहीं बिखेर सके। भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक 43  रन ओपनर गोस्वामी ने बनाए। इसके अलावा मयंक अग्रवाल 42 और अक्षय करनेवार ने 40 और कुशांग पटेल 41 रन बनाए।  
विज्ञापन


बांए हाथ के स्पिनर एश्टन एगर ने 44 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं रिचर्ड्सन ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए। फॉक्नर, ट्रेविस हेड और एडम जांपा को 1-1 विकेट हासिल हुआ। इसी मैदान पर 17 तारीख को सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। 

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने के बाद भारत दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मंगलवार को अपने दौरे का शानदार ढंग से आगाज किया। चेन्नई में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 347 रन बनाए। अनुभवहीन बोर्ड इलेवन के गेंदबाजों की ऑस्‍ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 64 तथा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 55 रनों का योगदान दिया। इसके बाद मार्कस स्टाेइनिस ने ताबड़तोड़ 60 गेंदों में 76 रन बनाए। स्टोइनिस ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। ट्रेविस हेड ने 65 रन बनाए। विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 25 गेंदों में 45 रन बनाए।  
विज्ञापन


एकादश की तरफ से वांशिगटन सुदंर और कुशांग पटेल ने 2-2 विकेट लिए। कुलवंत खेजरोलिया और अक्षय कर्णेवार को 1-1 विकेट लिया। मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर अभ्यास किया। उनकी बल्लेबाजी देखकर संकेत मिल रहे हैं कि टीम इंडिया के साथ आगामी वन डे सीरीज काफी रोमांचक होगी।   

 ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर बल्लेबाजी की है लेकिन फिर भी उसके लिए ‘विराट ब्रिगेड’ जैसी मजबूत टीम का सामना करने से पहले एक अनुभवहीन टीम का सामना करना एक आदर्शपूर्ण तैयारी नहीं कही जा सकती। इसके बाद भी स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया टीम बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कमजोर मानी जा रही टीम के खिलाफ आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखकर पूरी तैयारियों के साथ उतरी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से पांच वनडे मैचों की सीरीज शुरू होनी है। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां बांग्लादेश से पहुंची है जहां उसने दो टेस्ट मैचों की सीरीज ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की और यह मैच उसे वनडे प्रारूप में ढलने में मदद करेगा। वनडे की मौजूदा विश्व चैंपियन को स्पिनरों के सामने जूझना पड़ा है और कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार भी किया है कि उनके लिए स्पिनरों की मददगार पिचों पर सामंजस्य बिठाना चुनौतीपूर्ण होगा। 

भारतीय युवाओं पर खुद को साबित करने का मौका 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश में केवल कप्तान गुरकीरत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले दौरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे खेला था लेकिन उसके बाद टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए। ज्यादातर खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में व्यस्त रहे इसलिए चयनकर्ताओं ने एकादश में युवा और ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी है जिन्हें अभी अपनी पहचान बनानी है। इन युवाओं के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है क्योंकि हर बार किसी अंतरराष्ट्रीय टीम का सामना करने का मौका नहीं मिलता है। ऑस्ट्रेलिया की तुलना में बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाड़ियों को इस मैच से ज्यादा फायदा मिलेगा। 

टीमें इस प्रकार हैं।
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, एश्टन एगर, हिल्टन कार्टराइट,नाथन कुल्टर नाइल,  पैट्रिक कमिंस, जेम्स फॉक्नर, एरोन फिंच, ट्रेविस हेड, ग्लैन मैक्सवेल, मारकस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जांपा, केन रिचर्डसन

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन: गुरकीरत सिंह(कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, शिवम चौधरी,  वाशिंगटन सुंदर, नीतीश राणा, गोविंद पोद्दार, श्रीवत्स गोस्वामी, राहिल शाह, अक्षय कर्नेवार, कुलवंत खजरोलिया, कुशांग पटेल, अवेश खान, संदीप शर्मा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें