पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। इन दोनों पर गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण लगाया गया प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो रहा है। यानी वे चौथे वनडे के लिए उपलब्ध थे।
विज्ञापन
घायल तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी टीम से बाहर हैं, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा,'उनके प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो जाएंगे। दोनों कोहनी के ऑपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन में हैं। उन्होंने इस बात पर रजामंदी जताई गई कि वे आईपीएल के जरिये वापसी करें । वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद और स्मिथ राजस्थान रायल्स के लिए खेलेंगे।'