फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस खिलाड़ी को हुआ कोरोना, मैच से बाहर

Mon, 12 Jul 2021 04:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

हैंड्सकॉम्ब इस सत्र में मिडिलसेक्स की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन वो रविवार को चैंपियनशिप के ग्रुप दो के मैच में नहीं खेल पाए। हैंड्सकॉम्ब इस सत्र में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। वह मिडिलसेक्स के लिए 13 पारियों में 50 रन तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं।
 
विज्ञापन
पीटर हैंड्सकॉम्ब - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम से बाहर चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके कारण वह लंकाशायर के खिलाफ काउंटी मैच से बाहर हो गए। दरअसल, हैंड्सकॉम्ब इस सत्र में मिडिलसेक्स की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन वो रविवार को चैंपियनशिप के ग्रुप दो के मैच में नहीं खेल पाए। उनके कोरोना टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटव आया है, जिसके कारण उन्हें अलग थलग कर दिया गया है।

विज्ञापन


'द वेस्ट आस्ट्रेलियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हैंड्सकॉम्ब की जगह आयरलैंड के टिम मुर्टाग ने मिडिलसेक्स की अगुवाई की। मिडिलसेक्स ने लंकाशायर के खिलाफ इस मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 280 रन बनाए।' हैंड्सकॉम्ब इस सत्र में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। वह मिडिलसेक्स के लिए 13 पारियों में 50 रन तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं।

उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2019 में भारत के खिलाफ सिडनी में खेला था। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वनडे के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2019 में बर्मिंघम में खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें