ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट को लेकर घोषणा की है। उन्होंने ट्विट कर लॉ स्टूडेंट डैनी विलिस से इंगेजमेंट करने का ऐलान किया है । दोनों पिछले पांच सालों से एक- दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। खबर के मुताबिक स्मिथ की डैनी विलिस से मुलाकात साल 2011-12 में बिग बैश लीग के पहले सीजन के दौरान हुई थी।
Cricketer Steve Smith engaged to law student Dani Willis https://t.co/vi4iDj4Et8 pic.twitter.com/IOWQIFFXRS
— The Age (@theage) 28 June 2017
.stevesmith49 Gets Engaged to Dani Willis as Battle With CAComms Worsenshttps://t.co/GPwVbXUD9a pic.twitter.com/6T70myGLBq
— #INDvWI #INDvsWI (@GE_CRICKET) 29 June 2017
आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को इस जानकारी को पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि आज मैंने अपने घुटनों में बैठकर डैनी विलिस को इंगेजमेंट के लिए प्रपोज किया है, जिसके जवाब में डैनी ने हां कहा है। स्मिथ इन दिनों डैनी के साथ न्यूयार्क में छुट्टियां बिता रहे हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने ने सोशल मीडिया में पोस्ट की है।
फेयरफैक्स मीडिया के मुताबिक स्मिथ ने 2014 में कहा था कि वह हमेशा मेरे लिए मैच के दौरान वहां होती है जब मैं आसपास रहता हूँ। वह हमेशा मुझे अच्छी सलाह देती है, और मुझे सच्चाई बताती है। यह अच्छा है कि आपके पास हर समय घर आने के लिए मेरे पास कुछ होता है। उन्होंने आगे लिखा था कि पिछले कुछ दिनों से मेरे लिए यह बहुत बढ़िया साल रहा है।