फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: अभिषेक शर्मा का सामना करने के लिए तैयार है ऑस्ट्रेलिया? कप्तान मार्श ने बताया कैसी है रणनीति

Tue, 28 Oct 2025 03:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

मार्श ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि अभिषेक उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होंगे।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ बुधवार से होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी की परीक्षा के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 29 अक्तूबर को पहला टी20 मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल में खेला जाएगा। मार्श ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि अभिषेक उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होंगे।
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अभिषेक
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने भारत की एशिया कप जीत के दौरान 44.85 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए। मार्श ने अभिषेक के बारे में कहा, जाहिर है कि वह उनके लिए लय तय करते हैं। पिछले कुछ समय से वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह हमारे सामने अच्छी चुनौती पेश करेंगे।

मार्श जानते हैं कि अति आक्रामक बल्लेबाजी करने की रणनीति हमेशा कारगर साबित नहीं होती, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के तहत आक्रामक रवैया अपनाना जारी रखेगी। ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले विश्व कप की तैयारी के तहत भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2021 में टी20 विश्व कप जीता था, जबकि भारत 2024 में चैंपियन बना था।

मार्श ने कहा, पिछले दो विश्व कप में हम अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए और मुझे लगता है कि हमने एक टीम के रूप में खुद को चुनौती देने की बात की थी, ताकि हम विश्व कप जीत सकें। बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमने काफी आक्रामक खेल दिखाया है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में कई टीमों ने टी20 क्रिकेट में इसी तरह का रवैया अख्तियार किया है। अगर हम भारत में होने वाले विश्व कप की बात करें तो हम निश्चित तौर पर इसी तरह से खेलेंगे भले ही कुछ अवसरों पर हमें सफलता हासिल ना हो।
विज्ञापन

मार्श को सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद
मार्श ने इसके साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज काफी रोमांचक होगी। उन्होंने कहा, भारत की टीम बहुत अच्छी है और हम उसका बहुत सम्मान करते हैं। मुझे लगता है कि यह श्रृंखला काफी रोमांचक होगी। यह दो अच्छी टीमों के बीच मुकाबला है और इसलिए मैं इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें