भारत की तरफ से तेज गेंदबाज
शिखा पांडे ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। शिखा ने 10 ओवरों में 61 रन देकर कंगारू टीम के तीन खिलाड़ियों को शिकार बनाया। पूनम यादव को दो विकेट मिले। वहीं एकता बिष्ट और हरमनप्रीत कौर के खात मे एक-एक विकेट आया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज
स्मृति मंधाना के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। टीम इंडिया ने 49.2 ओवर में 227 रन के स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। हालांकि स्मृति मंधाना ने 53 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
वहीं पूनम राउत (27), दीपिका शर्मा (26), कप्तान मिताली राज (15), हरमनप्रीत कौर (17), वेदा कृष्णामूर्ति (02), शिखां पांडेय (15), पूजा वस्त्राकर (30), पूनम यादव (03) और एकता बिष्ट ने नाबाद (08) रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेस जोनासन सबसे सफल गेंदबाज रही। जोनासन ने 19 ओवरो में 51 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।