फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट कमिंस की 'आंधी' में उड़े इंग्लिश बल्लेबाज, कंगारू टीम को मिली पहली जीत

Fri, 26 Jan 2018 07:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पेट कमिंस - फोटो : File
विज्ञापन
ट्रैविस हेड की धमाकेदार 96 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को चौथे वन-डे में 3 विकेट से मात दी। हालांकि यह जीत कंगारू टीम के लिए महज एक औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि इंग्लैंड इस सीरीज को पहले ही 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। 
विज्ञापन


एडिलेट में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की पूरी टीम 44.5 ओवर में महज 196 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक 78 रन बनाए, जबकि जेसन रॉय, जॉनी बियरस्टो, जो रूट और जॉस बटलर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

कंगारू टीम की ओर से पैट कमिंस ने 10 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, जॉश हेजलवुड और एंड्रयू टाय ने 3-3 विकेट झटके।

197 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 37 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया। एक समय कंगारू टीम के 70 रन पर 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन ओपनर ट्रैविस हेड एक छोर पर डटे रहे और दूसरी तरफ से उन्हें मिचेल मार्श का साथ मिला। 
विज्ञापन


हेड ने 107 गेंदो पर 15 चौकों की मदद से 96 रन की पारी खेली। इसके बाद विकेटकीपर टिम पेन ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को पहली जीत दिलाई। 

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स, टॉम कुरैन और मार्क वुड ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट लिया। वहीं, 4 विकेट लेने वाले कंगारू गेंदबाज पेट कमिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें