फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरा रद्द होने के लिए सुरक्षा कवच के रूप में पांच करोड़ डालर का ऋण मंजूर करवाया

Sun, 03 May 2020 07:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय टीम का दौरा रद्द होने की स्थिति में होने वाले नुकसान के सुरक्षा कवच के तौर पर पांच करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूर करवाया है।

विज्ञापन


'द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार सभी हितधारकों को सूचित किया गया है कि कॉमनवेल्थ बैंक के साथ ऋण के लिए करार हो गया है।

सीए की संचालन समिति ने वित्तीय संकट को देखते हुए पिछले महीने 80 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया था। आसानी से ऋण की मंजूरी के बाद हांलाकि इस पर सवाल उठ रहे हैं।

बोर्ड ने इसके साथ ही लगभग 200 कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती की थी। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि अगर बड़े स्तर पर कटौती नहीं की गयी तो बोर्ड के पास अगस्त के बाद रकम नहीं बचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें